फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   4 lakh received for construction of plastic waste management unit

Bulandshahar News: प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट निर्माण के लिए मिले चार लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
4 lakh received for construction of plastic waste management unit
बुलंदशहर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किस्त में चार लाख रुपये की राशि मिल गई है। राशि मिलने के बाद यूनिट के निर्माण के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट स्थापित करने की पहल की गई है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन स्तर से 16 लाख रुपये की राशि मिलेगी। बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट शिकारपुर क्षेत्र के गांव चित्सौन में बनेगा। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पहली किस्त की राशि मिलने पर काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। शेष राशि तीन किस्तों में मिलेगी। बताया कि इससे ग्राम पंचायतों को दो लाभ होगा। पहला गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और दूसरा प्लास्टिक को बेचकर पंचायतों की आय भी बढ़ेगी। ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा।

इसके बाद इसे रिसाइकिल किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, कचरा मुक्त गांव, रोजगार सृजन आदि है। साथ ही कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed