{"_id":"5f1dc4d78ebc3e69093566ac","slug":"37-new-positive-in-bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2026713152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में 37 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में 37 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बुलंदशहर में 37 नए कोरोना पॉजिटिव
बुलंदशहर। जनपद में रविवार को शिकारपुर क्षेत्र के एक पशु चिकित्सक समेत 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 22 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर जनपद में अब कुल कोरोना के केस 1215 हो गए हैं। जिसमें अब तक 964 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं तो 30 लोगों की मौत हो गई है। 221 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
जनपद में कोरोना सैंपलिंग की संख्या बढ़ने पर पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। रविवार को खुर्जा क्षेत्र में सर्वाधिक 15 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें छह सराय नसरूल्ला के और एक खुशीपुरा, एक शिव मंदिर व एक करौरा क्षेत्र के और शेष छह अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बुलंदशहर नगर के कालाआम चैराहे के निकट पांच युवक समेत छह लोगाें की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शिकारपुर नगर क्षेत्र में एक पशु चिकित्सक, एक वार्ड ब्वॉय और तीन अन्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। सिकंदराबाद क्षेत्र के पांच लोगों में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई। जिसमें तीन नगर क्षेत्र के तो दो रिठौली गांव के निवासी हैं। डिबाई क्षेत्र के चैढ़ेरा निवासी एक युवक और कसेरकलां निवासी एक बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा औरंगाबाद के अजीजाबाद निवासी 10 वर्षीय मासूम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही एक अन्य में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, ऊंचागांव के बलरामपुर निवासी एक युवक में और मुनी क्षेत्र निवासी एक युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
---------
37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 22 लोगों को विभिन्न कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित को तलाशने के लिए प्रतिदिन टीमों को भेजकर सैंपल की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी