{"_id":"689cc34a79be91d20e022330","slug":"320-lakhs-were-swindled-on-the-pretext-of-getting-a-job-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-138805-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.20 लाख की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशीला विहार निवासी एक महिला से आरोपी ने उनके पुत्र की दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
नगर कोतवाली में सुशीला विहार द्वितीय निवासी पीड़िता सुमन लता ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति की दुकान पर आरोपी मोहम्मद अमान खान उर्फ विक्की उर्फ विकास मित्तल का आना-जाना रहता था।
आरोपी युवक ने उनके पुत्र अभिषेक की दिल्ली के सरकारी अस्पताल के एकाउंट विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके एवज में पांच लाख रुपये की मांग आरोपी की ओर से की गई। उनके पुत्र व उन्होंने आरोपी की बातों में आकर उसको अलग-अलग तिथियों में नगद व ऑनलाइन माध्यम से कुल 3.20 लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद न तो उनके पुत्र की नौकरी लगी और न ही आरोपी द्वारा रुपये वापस किए गए हैं। नगर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी पत्नी और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।