फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   32 women groups will prepare cane plant

32 महिला समूह तैयार करेंगे गन्ने की पौध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
32 women groups will prepare cane plant
32 महिला समूह तैयार करेंगे गन्ने की पौध
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में इस बार 32 महिला समूह गन्ने की पौध तैयार करेंगे। पौध तैयार करने के लिए शासन से राशि भी मिलेगी, साथ ही समूह की आमदनी भी होगी। डीएसओ का दावा है कि महिला समूह को विभाग की ओर से गन्ने की पौध तैयार करने को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार महिला समूह को स्वावलंबी बनाने और उनको प्रोत्साहित कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें कई तरह की जिम्मेदारी सौंप रही है। वहीं, दूसरी ओर महिला समूह को शासन की ओर से गन्ने की पौध तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है। महिला समूह को गन्ने की पौध तैयार करने की जिम्मेदारी गत वर्ष भी दी गई थी। तब जनपद की नौ महिला समूह से गन्ने की पौध तैयार करवाई गई थी। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि इस बार शासन ने जनपद में गन्ने की पौध तैयार करने के लिए महिला समूह की संख्या बढ़ाकर 32 कर दी है। गन्ना की पौध तैयार करने के लिए जनपद में 32 महिला समूह को जिम्मेदारी देते हुए उन्हें विभाग की ओर से प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उक्त महिला समूह को शासन से मिलने वाली राशि प्राप्त हो जाएगी। इस राशि के मिलते ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि महिला समूह की ओर से तैयार की जाने वाली पौध किसानों को बेची जाएगी। इससे समूह की आमदनी भी बढ़ेगी। डीके सैनी ने बताया कि जिस विधि से महिला समूह गन्ने की पौध तैयार करेंगी। उससे फसल अच्छी होने के साथ उत्पादन भी अधिक होता है। इस पौध से गन्ने की फसल उगाने वाले किसानों को भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed