फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   273 complaints were received during Sampoorna Samadhan Diwas, only 23 were resolved

Bulandshahar News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 273 शिकायतें, महज 23 का हुआ निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
273 complaints were received during Sampoorna Samadhan Diwas, only 23 were resolved
खुर्जा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनते अधिकारी - संवाद
बुलंदशहर/स्याना। डीएम साहब... गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राशन वितरण में धांधली कर रही है। केंद्र नियमित रूप से नहीं खोला जाता है, जिससे पात्र राशन से वंचित रह जाते हैं। यह शिकायत गांव लौंगा के प्रधान सतेंद्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को दी। जिले की सातों तहसीलों में कुल 273 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से मौके पर मात्र 23 का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन


सोमवार को स्याना तहसील सभागार में डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। बुगरासी मार्ग निवासी अनिल कुमार त्यागी ने डीएम को शिकायत देकर बताया कि नगर के बुगरासी मार्ग पर अतिक्रमण के चलते नालों में गंदगी भरी हुई है, जिससे गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका है। पूर्व में कई बार ईओ नगर पालिका को लिखित में अवगत कराया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएम ने ईओ को तत्काल अतिक्रमण हटवाने व नालों की सफाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक स्थित ऊंचागांव ग्राम पंचायत निवासी गिरीश वर्मा ने ग्राम प्रधान पति और ग्राम सचिव पर आरोप लगाया कि गांव के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को खेतों में सिचाई करने वाली सरकारी नाली में डाला जा रहा है। जिसके चलते खेतों में गंदे पानी के साथ कचरा पहुंच रहा है और इससे फसल प्रभावित हो रही है। कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 10 अगस्त से वह धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। शिकायतें सुनने के बाद डीएम-एसएसपी ने कांवड़ यात्रा को सकुशल बनाने के लिए तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक की। मौके पर एडीएम प्रशासन डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, सीएमओ डा. विनय कुमार, एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ भास्कर कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहखातेदार पर अधिक जमीन कब्जाने का आरोप

सिकंदराबाद। तहसील सभागार में एसडीएम न्यायिक कमलेश गोयल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ककोड़ के मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान निवासी रहीश ने सहखातेदार पर अधिक भूमि पर कब्जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। गांव मंडावरा निवासी करन सिंह ने चकरोड पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत की। राष्ट्रीय सनातन संघ के कार्यकर्ताओं ने रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांवड़ मार्ग पर होटलों पर नाम लिखे जाने के आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए ज्ञापन दिया। संवाद



तहसीलवार शिकायतों की स्थिति

तहसील

कुल शिकायतें

निस्तारित

बुलंदशहर

43


06

सिकंदराबाद

24


02



स्याना


132


06

डिबाई

21


07

शिकारपुर

11


01

अनूपशहर
23


00


खुर्जा


19


01

कुल


273


23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed