{"_id":"57d19de54f1c1be906319378","slug":"2700-e-rickshaws-will-be-out-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से आउट होंगे 2700 ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से आउट होंगे 2700 ई-रिक्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोढ़ बन चुके ई-रिक्शों को शहर से आउट किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के मानक पर खरे नहीं उतर रहे ई-रिक्शों को बाहर का रास्ता दिखाने की कवायद एआरटीओ ने शुरू कर दी है। सिर्फ ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में पंजीकृत कंपनियों के ई-रिक्शों को शहर में दौड़ने की इजारजत होगी।
विज्ञापन
रंग के हिसाब से वाइज ई-रिक्शों के रूट निर्धारित किया जाएगा। शहर में चल रहे करीब 2700 ई-रिक्शे ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के मानकों पर खरे नहीं हैं। इन सभी ई-रिक्शों को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाए जाने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके बाद सिर्फ वही ई-रिक्शा चल पाएगे, जिन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में होगा। रिक्शों का रंग रूट के अनुसार होगा ।
विज्ञापन
ई-रिक्शे किए जाएगे जब्त
जो ई रिक्शे मानक पर खरे नहीं हैं उनको जब्त किया जाएगा। जब्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर जाएगी। पिछले दिनों 31 ई रिक्शों को जब्त भी किया गया था। ई रिक्शों का संचालन बेतरतीब होने के कारण शहर की सड़कों पर जाम की बड़ी समस्या रहती है। जल्द ही इस समस्या से निपटने के लिए अवैध ई रिक्शों को शहर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन