{"_id":"65bd2147e9eb51da2d018e86","slug":"2548-students-took-the-practical-exam-at-36-centers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-110934-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 36 केंद्रों पर 2548 विद्यार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 36 केंद्रों पर 2548 विद्यार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार को शुरू हो गई। पहले दिन 36 केंद्रों पर पंजीकृत 3127 विद्यार्थियों में से 2548 ने परीक्षा दी। 579 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा नौ फरवरी तक होगी।
पहले दिन केंद्रों भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भूगोल की परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बना कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहा। कंट्रोल रूम के प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा से जुड़ी जानकारी या शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 9412461985 पर दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम में नामित कर्मचारी लगातार स्कूलों से संपर्क कर सूचना संग्रहित करने में जुटे रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि इंटरमीडिएट बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा का रोस्टर नौ फरवरी तक निर्धारित है। निर्धारित तिथि तक सभी कॉलेजों में नामित परीक्षक पंजीकृत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा लेंगे। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 208 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।