फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   24 hours power cut

24 घंटे गुल रही बिजली, हंगामा

Wed, 25 May 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Wed, 25 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
24 hours power cut
जला ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने पर मंगलवार देर रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में जेवर अड्डे पर पहुंचे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान उधर से गुजर रहे विधायक को लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रूके। इसे लेकर लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। लोगों ने जेवर अड्डा मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। भीड़ को हटाने के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया और विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करवाई। तब जाकर लोग वहां से रवाना हुए।   
विज्ञापन


सोमवार शाम को आंधी-बारिश के चलते हुए फाल्ट से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। दूसरे दिन भी 24 घंटे तक आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर देर रात करीब 11 बजे नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में लोग जेवर अड्डा स्थित बिजलीघर नंबर 3 के पास पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। हंगामा और जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साई भीड़ हटने को तैयार नहीं हुई।

सूचना पर एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने का आश्चासन देते हुए पब्लिक को शांत कराया।

गाड़ी में ही बैठे रहे विधायक
हंगामे के दौरान खुर्जा विधायक बंसी सिंह पहाड़िया उधर से निकल रहे थे। पब्लिक ने देखा तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। कई लोग उनकी गाड़ी के आगे-पीछे दौड़े, लेकिन विधायक रुके नहीं। इसे लेकर लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।

हांलाकि, विधायक बंशी सिंह पहाड़िया ने बताया कि भीड़ को देख उन्हें लगा कि कोई अप्रिय घटना घटित हो गई है। इसके चलते वह गाड़ी से नहीं उतरे और पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

आजाद नगर में दो दिन से नहीं है बिजली
नगर के आजाद नगर में आंधी आने के दो दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सलेमपुर रोड स्थित आजाद नगर निवासी असलम, अब्दुल रहमान, दानिश, रिजवान, पप्पू, आरिफ, शकील, नौशाद, नसीम, फुरकान का आरोप है कि दो दिन के बाद भी उनके क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाहाल नहीं की गई।

वहीं, जेई प्रवेश गिरी ने बताया कि मोहल्ले की छोटी लाइनों को ठीक करने का काम चल रहा है। बुधवार शाम को विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, खानपुर में बिजली का खंभा गिर जाने के कारण देहात क दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। अवर अभियंताने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।

ओसीबी फटा, नौ हजार घरों की बत्ती गुल
नगर के सबसे बड़े बिजलीघर अनूपशहर बस अड्डे की ओसीबी फटने से हजारों घरों-दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र में 12 घंटे बिजली गुल रहने से गुस्साए लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


वहीं, बिजली-पानी संकट से गुस्साई महिलाओं ने नगर के 40 फुटा रोड पर प्रदर्शन किया। अनूपशहर अड्डा बिजलीघर की ओसीबी बुधवार सुबह करीब चार बजे फट गई, जिससे आवास विकास द्वितीय, स्याना अड्डा, टांडा, फैसलाबाद, धमेड़ा अड्डा, स्याना रोड, कालीनदी रोड आदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ओसीबी दोपहर तीन बजे बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed