{"_id":"65eca1b8b35ebc20540e0707","slug":"23-complaints-came-in-samadhan-diwas-only-three-were-resolved-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-112718-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: समाधान दिवस में आईं 23 शिकायतें, निस्तारण सिर्फ तीन का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: समाधान दिवस में आईं 23 शिकायतें, निस्तारण सिर्फ तीन का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जनपद के सभी 28 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने खुर्जा नगर थाने पर पहुंच कर शिकायतें सुनीं। सभी थानों पर इस दौरान कुल 23 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अफसरों ने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए हैं।
नरौरा थाना परिसर में तहसीलदार धर्मवीर भारती की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे फरियादी गुलजारी लाल ने अपना जनपद हमीरपुर का राशन कार्ड दिखाते हुए कहा कि वह नौदेयी के ईंट भट्ठे पर अपने परिवार सहित मजदूरी कर रहे हैं। यहां का राशन डीलर उनके कार्ड पर उन्हें राशन नहीं दे रहा है। जबकि, इसी कार्ड पर पूर्व में मथुरा में मजदूरी करने के दौरान उन्हें राशन मिल रहा था। जिस पर तहसीलदार धर्मवीर भारती ने फरियादी के राशन कार्ड का फोटो खींचकर आपूर्ति निरीक्षक को भेज कर राशन डीलर को राशन देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही फरियादी को नियमानुसार राशन दिलवाने का भरोसा दिया। कोतवाली नगर, गुलावठी, ककोड़ और स्याना थाना पर एक-एक फरियादी पहुंचा। लेकिन, उनका निस्तारण नहीं हुआ। इसके अलावा अहमदगढ़ में दो में से एक और जहांगीराबाद थाने पर आई दोनों शिकायतों का निस्तारण किया गया। छतारी, सलेमपुर और डिबाई थाने पर तीन-तीन फरियादी पहुंचे। लेकिन, उन्हें यहां मायूसी हाथ लगी। अफसरों ने जल्द ही निस्तारण का आश्वासन देकर भेज दिया। खुर्जा देहात में सर्वाधिक चार फरियादी पहुंचे, लेकिन उनका भी समाधान नहीं हो सका। इसके अलावा कोतवाली देहात, अगौता, औरंगाबाद, सिकंदराबाद, चोला, नरसेना, खानपुर, बीबीनगर, अरनिया, जहांगीरपुर, पहासू, अनूपशहर, अहार, नरौरा और रामघाट पर कोई फरियादी नहीं पहुंचा।