फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अधूरी तैयारियों के बीच जिला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

अधूरी तैयारियों के बीच जिला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
अधूरी तैयारियों के बीच जिला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज
अधूरी तैयारियों के बीच जिला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम बुधवार दोपहर (आज) आधी-अधूरी तैयारियों के बीच जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां करने का दावा किया है। हालांकि प्रदर्शनी परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाओं को संवारने का काम नहीं हुआ है। वहीं, झूले, सर्कस और दुकानें भी अब तक नहीं लग सकी हैं।
उद्घाटन के दौरान जिले के प्रशासनिक अफसरों के साथ प्रदर्शनी से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी के 137 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब जिला प्रदर्शनी की अधूरी तैयारियों के बीच शुभारंभ किया जाएगा। जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनी मैदान में हुल्लड़ बाजार, प्रशासनिक गतिविधियों समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानें लगी नजर नहीं आईं। वहीं, मैदान में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ मिला और जलभराव की भी समस्या बनी हुई है। जबकि प्रशासनिक स्टॉल का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि, जिला प्रदर्शनी के प्रमुख मंत्री व नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यक्रमों की सूची भी सोमवार को जारी कर दी गई। प्रदर्शनी परिसर सीसीटीवी की नजर में रहेगा। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी हवाई निगरानी की जाएगी। प्रदर्शनी में सुरक्षा के लिए शहर के साथ देहात से भी पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट/प्रमुख मंत्री सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी के आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। बुधवार दोपहर मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करेंगी। प्रदर्शनी की अन्य तैयारियां बुधवार देर शाम तक पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट व सिकंदराबाद तहसील का मंडलायुक्त करेंगी निरीक्षण
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों का बुधवार को मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम निरीक्षण करेंगी। वहीं, दोपहर दो बजे सिकंदराबाद तहसील का भी निरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि मेरठ मंडलायुक्त द्वारा कलक्ट्रेट के सभी पटलों का निरीक्षण किया जाएगा। वहीं, सिकंदराबाद तहसील में भी विभाग के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कल शतरंज प्रतियोगिता तो 23 को विचार गोष्ठी का होगा आयोजन
बुलंदशहर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार से चार दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक राकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी बैरन हाल में बृहस्पतिवार को अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं, 23 फरवरी को आयोजित होने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध आंबेडकरवादी चिंतक लेखक, विचारक एवं वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं शैक्षिक दर्शन की वर्तमान उपयोगिता के विषय में विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed