Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Light mist in the morning... bright sunshine during the day, and the chill begins to set in at night.

Bulandshahar News: सुबह हल्की धुंध... दिन में खिली धूप, रात में बढ़ने लगी ठंडक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Light mist in the morning... bright sunshine during the day, and the chill begins to set in at night.
बृहस्पतिवार की सुबह हल्की धुंध के बीच नेशनल हाईवे-34 से गुजरता ट्रक। संवाद - फोटो : 1
बुलंदशहर। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह हल्की धुंध के बाद धूप निकलने से दिन में गर्माहट बनी हुई है, लेकिन सूरज ढलते ही ठंडक का अहसास बढ़ रहा है। सुबह और शाम के तापमान में अंतर के चलते लोगों को अब हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन और रात के तापमान में पिछले तीन दिनों से कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। इसके बाद आसमान साफ होने पर धूप निकल आई। दिन में धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ, जबकि शाम होते ही मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 54 प्रतिशत और हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मंगलवार और बुधवार को भी अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम में आ रही हल्की ठंडक का असर खेती-किसानी पर भी दिखाई देने लगा है। इन दिनों जिले में गेहूं और आलू की बुआई का काम तेजी से चल रहा है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव के अनुसार गेहूं की बुआई के लिए खेत में पर्याप्त नमी और अनुकूल तापमान जरूरी है। वर्तमान मौसम में किसानों को खेत तैयार करने और बुआई करने में सहूलियत मिल रही है। आलू की फसल के लिए भी हल्की ठंडक अनुकूल मानी जाती है। हालांकि, दिन में अधिक गर्मी और रात के तापमान में अचानक गिरावट से फसलों की शुरुआती बढ़वार प्रभावित हो सकती है। किसानों को खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने और जरूरत के अनुसार सिंचाई करने की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने का अनुमान है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed