{"_id":"6aecd81cfb5bda101e038f34","slug":"dhanteras-is-today-auspicious-time-for-shopping-begins-at-816-am-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-170133-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज... सुबह 8:16 से खरीदारी का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज... सुबह 8:16 से खरीदारी का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
बुलंदशहर। दीपावली का पांच दिवसीय महापर्व इस बार छह से 11 नवंबर तक मनाया जाएगा। धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक चलने वाले इन पर्वों में धन, आरोग्य, सुख-समृद्धि और पारिवारिक प्रेम का विशेष महत्व है। पांचों पर्वों पर अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। पंडित कैलाश शर्मा और पंडित राज शर्मा ने पर्वों की तिथियों के साथ पूजा और खरीदारी के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी।
पंडित राज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार छह नवंबर को धनतेरस के साथ पंचपर्व की शुरुआत होगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। सोना, चांदी, पीतल के बर्तन और अन्य घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर सुबह 8:16 से 9:48 बजे तक चौघड़िया मुहूर्त रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से दोपहर 12:56 बजे तक रहेगा। विशेष खरीदारी के लिए दोपहर 11:36 से 12:24 बजे तक का समय शुभ है। इसके अलावा शाम 5:50 से 7:47 बजे तक भी खरीदारी का विशेष मुहूर्त रहेगा। धनतेरस पूजन का समय शाम 6:18 से रात 8:10 बजे तक रहेगा।
पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि छोटी दीपावली पर सुबह 5:41 से 6:38 बजे तक अभ्यंग स्नान और शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक यम दीपदान का मुहूर्त रहेगा। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर का वध किया था। आठ नवंबर को दीपावली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इस दिन घरों और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
लक्ष्मी पूजन के लिए शाम 6:19 से रात 8:17 बजे तक का समय विशेष शुभ रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:33 से रात 8:09 बजे तक रहेगा। वहीं, वृषभ काल यानी स्थिर लग्न शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक रहेगा। इस दौरान विधि-विधान से पूजन कर माता लक्ष्मी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।
इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा और गोमाता की पूजा-अर्चना की जाएगी।
वहीं, 11 नवंबर को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक रहेगा।