{"_id":"a792fd882626456a3f191d3619e30a81","slug":"20-lakh-to-the-kin-of-soldiers-azmat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही अजमत के परिजनों को मिली 20 लाख आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही अजमत के परिजनों को मिली 20 लाख आर्थिक मदद
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे सिपाही अजमत के परिजनों को विभाग ने मदद देना शुरू कर दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक राशि मिलना अभी बाकी है।
मंगलवार दोपहर विभाग की ओर से अजमत की मां के खाते में 20 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए। यह जानकारी एसएसपी ने फोन के माध्यम से अजमत की मां को भी दी।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 11 अक्तूबर 2015 को जिला अस्पताल में लगे इंजेक्शन के बाद चुनाव सेल में तैनात कांस्टेबल अजमत की हालत बिगड़ गई थी।
जिसने 28 अक्तूबर 2015 को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। विभाग की ओर से 20 लाख रुपये अनुग्रह धनराशि दी जानी थी।
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अजमत की मां समर जहां के खाते में 20 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
अजमत के भाई सोहेल ने विभाग की ओर से मिली आर्थिक मदद के लिए विभाग का शुक्रिया अदा किया। हालांकि अभी मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक राशि का परिजनों को अभी इंतजार है। एसपी सिटी ने बताया कि विभाग की ओर से अजमत के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।