फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   19 vehicles including 11 school ones seized, challan issued to two

Bulandshahar News: 11 स्कूली समेत 19 वाहन सीज, दो का काटा चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
19 vehicles including 11 school ones seized, challan issued to two
स्कूली बस को सीज करने की कार्रवाई करते एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल। स्त्रोत - एआरटीओ
बुलंदशहर। संभागीय परिवहन विभाग ने बुधवार को स्कूली वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान नामी स्कूलों के पंजीकृत वाहनों के साथ ही अपंजीकृत स्कूल वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान 11 स्कूल वाहन व आठ अन्य वाहनों को सीज किया गया और दो वाहनों का चालान काटा गया। इन सभी पर 4.72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रख बिना फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण और टैक्स आदि के संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई को अभियान चलाया। नगर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल की मैजिक व सेंट गिरि पब्लिक स्कूल की बस में मानक पूरे नहीं मिलने पर सीज कर दिया गया। मैजिक, इको, ऑटो रिक्शा आदि नौ वाहन स्कूलों में अपंजीकृत संचालित हो रहे थे। इनको सीज कर दिया गया। इसके अलावा दो अन्य स्कूल वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

इन सभी पर 2.74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, मार्ग पर ओवरलोड व बिना परमिट वाहन संचालित मिलने पर आठ वाहनों को सीज कर औरंगाबाद व मंडी चौकी में निरुद्ध कर दिया गया। इन सभी पर 1.98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताया कि स्कूलों में बच्चों को लाने व ले जाने के लिए लगे वाहनों की फिटनेस, बीमा व परमिट की वैद्यता समाप्त हो गई है तो उसे नवीनीकरण कराने के बाद ही संचालित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed