फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18.55 lakh voters will decide the fate of six candidates today

Bulandshahar News: 18.55 लाख मतदाता आज करेंगे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
18.55 lakh voters will decide the fate of six candidates today
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की घड़ी आ चुकी है। अब मतदाता की बारी है। जिले के 18.55 लाख मतदाता शुक्रवार को बुलंदशहर लोकसभा सीट पर किस्मत आजमा रहे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

जिले के सिकंदराबाद और खुर्जा क्षेत्र के 7.89 लाख मतदाता गौतमबुद्धनगर सीट के प्रत्याशियों के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिले के कुल 26.44 लाख मतदाताओं में से 18 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 13.35 लाख है। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 6.23 लाख है। युवा मतदाताओं का रुख नतीजे तय करने में अहम रोल निभाएगा।
विज्ञापन


जिले में पहली बार 58805 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है और पहली बार इनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इन युवाओं में 32751 पुरुष और 26054 महिला मतदाता हैं। वहीं, 100 से 120 साल के 494 मतदाता भी मतदान करेंगे। इनमें से 342 महिला और 152 पुरुष मतदाता हैं। यदि 120 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की बात करें तो इनमें 18 पुरुष और आठ महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








जानिए अपने प्रत्याशी को

भोला सिंह, भाजपा

उम्र : 46 साल

निवासी : गांव बोहिच, शिकारपुर

शिक्षा : स्नातक

नकदी : 1.40 लाख

कुल अचल संपत्ति : 81.15 लाख की

पत्नी की अचल संपत्ति : 38.15 लाख की

कुल चल संपत्ति : 2.40 करोड़ की
मुकदमा : एक नगर कोतवाली क्षेत्र

राजनैतिक सफर : 2014 और 2019 में बुलंदशहर से भाजपा के टिकट पर सांसद

-------------

शिवराम वाल्मीकि, कांग्रेस

उम्र : 58 साल
निवासी : गांव शेखूपुर रौरा, अनूपशहर
शिक्षा : इंटरमीडिएट

नकदी : 50 हजार

स्वयं की चल संपत्ति : 54.52 लाख की

पत्नी की चल संपत्ति : 10.27 लाख की

स्वयं की अचल संपत्ति : 21 लाख की

पत्नी की अचल संपत्ति : 60 लाख की

-----

गिरीश चंद्र जाटव, बसपा

उम्र : 60 साल

निवासी : खुशहालपुर मुरादाबाद

शिक्षा : स्नातक द्वितीय वर्ष तक के दस्तावेज उपलब्ध

हाथ में नकदी : 99,355

कुल अचल संपत्ति : 1.33 करोड़ की
पत्नी की अचल संपत्ति : 52.16 लाख की

कुल चल संपत्ति : 1.68 करोड़ की
मुकदमा : शून्य

राजनैतिक सफर : 2007 में बसपा के टिकट पर संभल के चंदौसी से विधायक, 2019 में नगीना से सांसद

------

राजेश तुरैहा, ऋषिवादी कर्मशील यंग परमार्थी पार्टी
उम्र : 58 साल

निवासी : जयदेवी नगर, मेरठ

हाथ में नकदी : 1,000

कुल अचल संपत्ति : 80 हजार की

पत्नी की अचल संपत्ति : 00

कुल चल संपत्ति : 00

पेशा : मजदूरी

मुकदमा : एक मेरठ क्षेत्र

राजनैतिक सफर : कोई नहीं

---------------

प्रदीप कुमार, निर्दलीय

उम्र : 33 साल

शिक्षा : स्नातक

दल : निर्दलीय

निवासी : गांव दरौरा, अनूपशहर

नकदी : 50,000

कुल अचल संपत्ति : 13.27 लाख की

पत्नी की अचल संपत्ति : 8.43 लाख की

कुल चल संपत्ति : 37 लाख की

मुकदमा : कोई नहीं

राजनैतिक सफर : कोई नहीं

----------

सोनम भारती, निर्दलीय

उम्र : 28 साल

शिक्षा : परास्नातक और बीएड

निवासी : गांव जैनपुर

हाथ में नकदी : 1,10,000

कुल अचल संपत्ति : 6.16 लाख की

पति की अचल संपत्ति : 6.71 लाख की

कुल चल संपत्ति : 00

मुकदमा : कोई नहीं

राजनैतिक सफर : कोई नहीं











85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोट डाले थे। जो भी मतदाता वंचित हैं, वह कल पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे। इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। युवाओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए बाहर निकलें। -चंद्रप्रकाश सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed