फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18-year-old youth died after being hit by Shatabdi Express at Vair railway station in Bulandshahr

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया 18 वर्षीय युवक, मौके पर ही मौत; मचा कोहराम

Sun, 23 Aug 2026 11:53 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 23 Aug 2026 11:53 AM IST
सार

बुलंदशहर के वैर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह रेलवे लाइन पार कर रहा 18 वर्षीय अमन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
18-year-old youth died after being hit by Shatabdi Express at Vair railway station in Bulandshahr
शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया अमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले में वैर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर के किसी काम से रेलवे लाइन पार कर दूसरी तरफ जा रहा 18 वर्षीय युवक शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमन पुत्र अफजाल निवासी आलियाबाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अमन घर के किसी काम से रेलवे लाइन पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मौके से मिले यात्रा टिकट और पहचान संबंधी जानकारी के आधार पर मृतक की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में उसका 8 वर्षीय छोटा भाई भी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed