फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18 colonies will add in Municipality.

नगर पालिका में शामिल होंगी 18 कॉलोनियां

Mon, 21 Dec 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 21 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
18 colonies will add in Municipality.
अब शहर की 18 कालोनियां के लोगों को भी नगर पालिका की सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रशासन ने कमिश्नर के पास इन कालोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


मौजूदा वित्तीय वर्ष में इन 18 अनियमित कालोनियों के भविष्य का निर्णय हो जाएगा। शहर के आउटर पर बसी 18 कालोनियों में जल निकासी के प्रबंध नहीं है।

बता दें कि नगर पालिका की ओर से अनियमित कालोनियों और मोहल्लों में साफ सफाई और विकास कार्य नहीं कराए जाते हैं। यहां विकास कार्य स्थानीय निवासियों को कराना पड़ता है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर अनियमित कालोनियों में रहने वाले लोग सिस्टम की उपेक्षा का शिकार हैं। हालांकि जल्द ही इन कालोनियों की स्थिति सुधरने की संभावना है।

प्रशासन ने सुशीला विहार द्वितीय, बीसा, ज्ञानलोक, राधानगर, शास्त्रीनगर, इस्लामाबाद, न्यू राजनगर, आनंद विहार (अनूपशहर अड्डे के सामने), गिरधारी नगर एक्सटेंशन, शांति निकेतन (अप्रूड शांति निकेतन के पास) का प्रस्ताव कमिश्नर के पास नियमित करने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कमिश्नर ने स्वीकृति प्रदान कर फाइल शासन के पास भेज दी है। जल्द ही 18 अनियमित कालोनियों के नियमित होने की संभावना है।

उधर, सिकंदराबाद और खुर्जा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के लिए कई कालोनियों को प्रशासन ने लिखा है। सिकंदराबाद में सिकंदराबाद देहात और टीचर्स कालोनी और खुर्जा में खुर्जा देहात को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है।     


शहर की 18 कालोनियों को नियमित करने के लिए  कमिश्नर के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही इसपर निर्णय आना है। सिकंदराबाद और खुर्जा की अनियमित कालोनियों को नियमित करने के लिए लिखा गया है।
- आरके सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed