फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   17 vehicles seized, challan issued for 10

Bulandshahar News: 17 वाहन सीज, 10 का काटा चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
17 vehicles seized, challan issued for 10
वाहन को सीज करने की कार्रवाई करते एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल। स्त्रोत - विभाग
बुलंदशहर। सड़कों पर बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना दस्तावेज के दौड़ रहे वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। एआरटीओ प्रवर्तन ने मंडी, बिलसूरी, शिकारपुर, डिबाई व अहमदगढ़ में 17 वाहन सीज करने के साथ 10 वाहनों का चालान काटा। इन सभी पर आठ लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना दस्तावेज व टैक्स जमा न करने वाले सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही हैं। डिबाई में टैक्स बकाया व डग्गेमार के तीन वाहन, दो मैजिक व एक ओवरलोड वाहन को सीज किया है। शिकारपुर में दो स्कूल वाहन बिना दस्तावेज के संचालित मिलने पर व अहमदगढ़ में जेसीबी व ट्रॉला बिना दस्तावेज चलाने पर सील किए गए। दो स्कूल वाहन बिना दस्तावेज संचालित होने व शराब पीकर वाहन चलाने पर आठ वाहन चालकों का चालान काटने की कार्रवाई की गई। बिलसूरी में सात साल से बिना फिटनेस व पांच साल से बिना टैक्स जमा किए वाहन संचालित मिलने पर एक इको व बिना पेपर के एक ओवरलोड वाहन को सीज किया गया। नई मंडी चौकी क्षेत्र में दो ओवरलोड वाहन, एक इको डग्गामार करने पर, एक इको व एक कैंटर बिना दस्तावेज संचालित होने पर सीज किए गए। इन सभी पर आठ लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना दस्तावेज व टैक्स जमा न करने वाले वाहन संचालित मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed