फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   165 pond will be in the Dark Zone

डार्कजोन में बनेंगे 165 तालाब

Sun, 11 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 11 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
165 pond  will be in the Dark Zone
डार्कजोन में बनेगा तालाब - फोटो : अमर उजाला

जिले के डार्कजोन में तालाब बनाकर बारिश का पानी भरकर भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। तालाब किसानों को खुद बनवाने होंगे। इसके लिए सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी। इन तालाबों में किसान मत्स्य पालन भी कर सकेंगे।

विज्ञापन


भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि जिले में 165 तालाब प्रदेश में वर्षा जल संचयन हेतु खेत में तालाब की योजना फेस-2 के तहत बनाए जाएंगे। यह योजना बुलंदेलखंड में पहले से ही चल रही है और अब शासन ने बुलंदशहर के छह ब्लॉकों को और शामिल किया है।
विज्ञापन


तालाब बनवाने के इच्छुक किसान भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।  योजना के तहत 22 गुणा 20 गुणा तीन मीटर के तालाब खुदवाने पर एक लाख पांच हजार की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए शासन 50 फीसदी सब्सिडी यानि 52 हजार 500 रुपये किसान को देगी। सब्सिडी की राशि तालाब बनवाने वाले किसान के खाते में सीधे ट्रांसफर करवाई जाएगी। तालाब बनवाने के इच्छुक किसानो को भूमि संरक्षण अधिकारी से संपर्क करना होगा।


इन ब्लॉकों में बनेंगे तालाब
तालाब गुलावठी, सिकंदराबाद, बीबीनगर, दानपुर, खुर्जा और शिकारपुर ब्लॉक में बनेंगे। इनमें गुलावठी और सिकंदराबाद ब्लॉक अति दोहित श्रेणी में आते हैं जबकि बीबीनगर, दानपुर, खुर्जा और शिकारपुर क्रिटिकल श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed