फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लोन के बहाने निकाहनामें पर कराए हस्ताक्षर, करुया रेप

लोन के बहाने निकाहनामें पर कराए हस्ताक्षर, करुया रेप

Wed, 03 Oct 2018 12:07 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
लोन के बहाने निकाहनामें पर कराए हस्ताक्षर, करुया रेप
लोन के बहाने निकाहनामे पर कराए हस्ताक्षर, किया रेप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। लोन दिलाने के बहाने आरोपी ने पीड़िता से निकाहनामे पर हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार रेप किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह अपनी मां एक छोटी बहन और दो छोटे भाईयों के साथ रहती है। घर पर सिलाई कढ़ाई का काम कर परिवार का गुजारा करते हैं। मोहल्ला अंसाररियान निवासी असलम पुत्र रजी का उनके घर पर आना जाना था। वह अक्सर उन्हें अपना काम शुरू करने के लिए लोन दिलाने के लिए कहता रहता था। बताया कि पांच अप्रैल को वह बुलंदशहर अपनी खाला के यहां गई हुई थी। असलम भी वहां पहुंच गया और लोन दिलाने के नाम पर उसे अपने साथ पास के मकान में ले गया। जहां पहले से ही उसकी मां राबिया, भाई अकरम, इसरार पुत्र अख्तर, रिजवान पुत्र जैनुल आबिदीन, माधोदास निवासी आसिम पुत्र अतीक मौजूद थे। बताया कि लोन दिलाने के नाम पर असलम ने कुछ कागजात पर उसके हस्ताक्षर कराए। मौजूद लोगों ने भी कागजात पर हस्ताक्षर किए। कागज पर उर्दू में लिखा था, जिसके चलते वह समझ नहीं पाई। उसके बाद असलम उसे मकान के एक कमरे में ले गया। उक्त सभी लोगों ने कमरा बाहर से बंद कर दिया। जहां असलम ने उसके साथ रेप किया। वहीं किसी को बताने पर उसके छोटे भाई बहनों को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उसके बाद उसे उसने भाई बहनों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गई। माता के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। बताया कि जब उसने असलम के परिवार के लोगों से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि उसका असलम के साथ निकाह हुआ है। उसे उनके घर रहना होगा। विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौच की और घर से उठा ले जाने की धमकी दी। बताया कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने कोर्ट में याचिका दायर की। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed