{"_id":"5cfbf569bdec2207897f3be4","slug":"156001622420-sikandrabad-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खड़े वाहनों से लग रहा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे खड़े वाहनों से लग रहा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
हाइवे किनारे खड़े वाहनों से लग रहा जाम, लोग परेशान
सिकंदराबाद। हाइवे किनारे अवैध रुप से वाहनों के खड़े होने पर नगर में आए दिन जाम लग रहा है। शनिवार को जाम से नगर वासियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी हाइवे किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ न तो पुलिस और न ही पालिका कोई कार्रवाई कर रही है।
नगर से गुजर रहे हाइवे पर जाम की समस्या आम बात हो गई है। हर रोज लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ता है। हाइवे पर लगने वाले जाम का मुख्य कारण हाइवे किनारे अवैध रूप से खड़े हुए वाहन हैं। पालिका व पुलिस ने कई बार अवैध रूप से हाइवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान भी चलाया, मगर अभियान के बीच में ही दम तोड़ने से समस्या जस की तस है। जिससे नगर वासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आलम यह है कि नगर से गुजर रहे हाइवे की मात्र 15 मिनट के रास्ते को वाहन चालकों को पार करने में करीब घंटा भर लग जाता है।