{"_id":"5bfda1b8bdec22419f5c1f61","slug":"154334870920-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिविर में होगी विभिन्न रोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिविर में होगी विभिन्न रोगों की जांच
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में होगी विभिन्न रोगों की जांच
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिकंदराबाद एवं गुलावठी में चिकित्सा शिविर के दौरान विभिन्न रोगों की जांच की जाएगी। ‘स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत सिकंदराबाद में बृहस्पतिवार को और गुलावठी में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिले में अब भी काफी संख्या में ऐसे मरीज हैं जो पैसे या अन्य कमी के चलते अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। साथ ही जांच न कराए जाने से मरीजों की बीमारियां बढ़ रही हैं। लोगों के विभिन्न रोगों की जांच करने के साथ अमर उजाला फाउंडेशन खास मौकों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आपके सहयोग से इस मुहिम को आगे बढ़ा रहा है। अब आप अपनी और अपने परिवार की स्वास्थ्य जांच निशुल्क करा सकते हैं। सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा स्थित काका पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन कॉलेज के निदेशक आनंद सिंह के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस दौरान जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम निशुल्क उपचार एवं परामर्श देगी। शिविर में रक्त की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट, लीवर और किडनी की जांच की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ फिजिशियन एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को गुलावठी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन नगर की सामाजिक संस्था के सहयोग से महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में किया जाएगा। शिविर में आने वाले लोगों को इस मौसम में होने वाले रोगों के बारे में चिकित्सक जानकारी देंगे और मरीजों का परीक्षण करेंगे। फाउंडेशन की ओर से लगने वाले इस शिविर में लोगों को इस मौसम में आमतौर पर होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा, साथ ही इनसे बचने के उपाय भी बताए जाएंगे।