{"_id":"5bfda1b4bdec22417c72885e","slug":"15433487051-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत
नरौरा। नरौरा-राजघाट मार्ग पर ग्राम नौदेई के निकट एक ईंट भट्ठे पर नल लगाने के दौरान दो सगे भाई ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल भाई को हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के कलकत्ती, प्रेमपुरी निवासी मनोज कुमार व भुवनेश कुमार (22) पुत्रगण सीताराम नल लगाने का कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह को ग्राम नौदेई के निकट एक ईंट भट्ठे पर दोनों भाई नल लगाने के लिए गए थे। नल के पाइप को बोरिंग करने के दौरान वह ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टकरा गए, जिससे करंट की चपेट में आने से भुवनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। भट्ठे पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को नेप्स चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भुवनेश को मृत घोषित कर दिया और मनोज को प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर मेडिकल सेंटर भेज दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ सहित नगर के सैकड़ों लोग सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। एसएचओ देवकीनंदन राजपूत ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।