{"_id":"5bfda1b0bdec22415e42cd67","slug":"15433487014-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की ग्राम प्रधान की शिकायत, जांच टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की ग्राम प्रधान की शिकायत, जांच टीम ने की जांच
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की ग्राम प्रधान की शिकायत, टीम ने की जांच
बुगरासी। क्षेत्र के गांव किरयावली में कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जांच करने पहुंची टीम के सामने भी ग्रामीणों ने अपनी अन्य शिकायतें रखीं। इसे लेकर कुछ हंगामा भी हुआ। जांच अधिकारी ने लोगों की शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्राम किरयावली निवासी पद्म सिंह ने ग्राम प्रधान पर शौचालय बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए स्याना ब्लॉक अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। मंगलवार को जांच टीम गांव में पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित ने ग्राम प्रधान पर शौचालय के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया। पद्म सिंह का आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद भी शौचालय नहीं बनवाया गया। वहीं एक अन्य ग्रामीण इतवारी ने भी जांच टीम के सामने शौचालय में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत की। लगातार एक के बाद एक शिकायत जांच टीम से करने पर ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों और शिकायतकर्ताओं में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर हंगामा होने लगा। जैसे-तैसे कर हंगामे को शांत किया गया। फिलहाल जांच अधिकारियों ने पीड़ितों की शिकायत लेते हुए जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायतकर्ताओं ने जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से पुन: शिकायत करने की चेतावनी दी है। ब्यूरो