फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छोटी काशी में उमड़े श्रद्धालु, डाला पड़ाव

छोटी काशी में उमड़े श्रद्धालु, डाला पड़ाव

Wed, 21 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
छोटी काशी में उमड़े श्रद्धालु, डाला पड़ाव
छोटी काशी में उमड़े श्रद्धालु, डाला पड़ाव
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर। छोटी काशी के नाम से मशहूर अनूपशहर गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पड़ाव डाल दिया है। जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों के आगमन से गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वहीं, सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अफसर भी सतर्क हो गए हैं।
बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान शुक्रवार 23 नवंबर को है। जिले के अनूपशहर, नरौरा, अहार और ऊंचागांव आदि क्षेत्रों में गंगा घाट पर लगे मेले में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू होने से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। जानकारी के अनुसार अनूपशहर में मंगलवार को कार्तिक मेले का विधिवत शुभारंभ होने के बाद से श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। श्रद्धालुओं की भीड़ तंबू बनाकर गंगा के रेतीले मैदान में अपना पड़ाव डाल रही है। सभी मार्गों से उमड़ रहे श्रद्धा के सैलाब से लक्खी मेले की रंगत भी तेजी से बदलती जा रही है। साथ ही मेले में सामानों से सजी दुकानों पर महिलाओं/बच्चों समेत अन्य ग्राहकों की भी भीड़ बढ़ने लगी है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार बुधवार देर शाम तक लक्खी मेले में हजारों और अहार क्षेत्र के सिद्धबाबा गंगाघाट एवं मां अवंतिका देवी मंदिर, ऊंचागांव में माडू घाट, डिबाई क्षेत्र में कर्णवास एवं राजघाट और नरौरा में रामघाट आदि गंगा घाटों पर हजारों से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ ने अपना पड़ाव डाला। एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्य स्नान में अभी समय है। श्रद्धालुओं की संख्या बृहस्पतिवार शाम तक बढ़ सकती है। इसको लेकर सभी गंगाघाट क्षेत्र के अफसरों को सुरक्षा बरतने के लिए सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग एवं छेड़छाड़ पर रहेगी नजर
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर गंगा घाटों पर 28 नवंबर तक मेले का आयोजन जारी रहेगा। ऐसे में भीड़ अधिक होने पर पूर्व में छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अनूपशहर, राजघाट, नरौरा एवं कर्णवास आदि गंगा घाटों पर पर्याप्त मात्रा में पुरुष एवं महिला पुलिस बल, होमगार्ड की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही 22 एवं 23 नवंबर को पीएसी फ्लड प्लाटून बल गंगा घाट पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसएसपी केबी सिंह ने गंगा घाट क्षेत्रों में मेले के दौरान चेन स्नेचिंग, गुंडागर्दी एवं छेड़छाड़ आदि की घटनाओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल बंद रहेंगे शराब के ठेके
कार्तिक गंगा स्नान को लेकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने आबकारी अधिकारी को गंगा घाट क्षेत्र में आने वाले सभी शराब के ठेकों को आज (बृहस्पतिवार) और शुक्रवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कहीं पर चोरी छिपे शराब की बिक्री होने की सूचना मिलने पर ठेके का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed