{"_id":"5bce1813bdec2269c544b0de","slug":"1540233201447-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को मिलेंगे 47 लाख के सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को मिलेंगे 47 लाख के सहायक उपकरण
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों को मिलेंगे 47 लाख के सहायक उपकरण
बुलंदशहर। भारत सरकार जिले के दिव्यांगों को 47 लाख के सहायक उपकरण देगी। इसमें ट्राइसाकिल सहित 896 सहायक उपकरण शामिल हैं। वितरण कार्य 25 अक्तूबर को होगा। इसके मुख्य अतिथि सांसद भोला सिंह के अलावा प्रशासनिक अफसर रहेंगे।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सर्वेश चंद ने बताया कि भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत जिले के दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इनका वितरण कार्य डीएवी इंटर कॉलेज में 25 अक्तूबर को होगा। ट्राइसाइकिल आदि उपकरण विकास भवन में पहुंच गए हैं और संबंधित कारीगर उपकरणों को जोड़कर साइकिल व यंत्र बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को लगने वाले शिविर में 446 ट्राइसाइकिल, 38 व्हील चेयर बड़ी, 08 व्हील चेयर छोटी, 306 बैसाखी, 70 छड़ी, 03 एमएसआईडी किट, 06 रोलेटर, 12 कान की मशीन, 05 स्मार्ट केन ओर 02 सीपी चेयर का वितरण किया जाएगा। शिविर लगाने की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। साथ ही अतिथियों और उपकरण प्राप्त करने वाले जिले के दिव्यांगों को भी न्यौता भेज दिया गया है।