{"_id":"5bce180fbdec2265a106149f","slug":"154023319716-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-लखनऊ से पहुंची टीम खोलेंगी एमडीएम वितरण की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-लखनऊ से पहुंची टीम खोलेंगी एमडीएम वितरण की पोल
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-लखनऊ से पहुंची टीम खोलेंगी एमडीएम वितरण की पोल
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए बनाए जाने वाले मिड-डे-मील की सच्चाई को जानने के लिए दिल्ली व लखनऊ से दो टीम सोमवार को पहुंच गई। इन टीमों ने अलग-अगल हिस्सों में पहले दिन 15 स्कूलों का निरीक्षण करते हुए बनाए गए एमडीएम की जांच की। यह टीम मंगलवार को भी निरीक्षण करेंगी और उसके बाद निरीक्षण की रिपोर्ट बनाएंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील के तहत बनाए जाने वाले खाने की सच्चाई का पता लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ज्वाइंट रिवन्यू मिशन एमडीएम की टीमों का भी गठन किया है। यह टीम स्कूल में एमडीएम के खाने की गुणवत्ता के अलावा रसोई की हालत, बच्चों की संख्या, बनाए जा रहे खाने की परख, राशन आदि की उपलब्धता आदि का निरीक्षण कर पता लगाएगी। यह रिपोर्ट केंद्र व प्रदेश सरकार के पास पहुंचेगी। जो एमडीएम की पोल खोलने का काम करेगी। अम्बरीष कुमार ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ से दो टीम सोमवार को जिले में पहुंची। इन टीमों ने बुलंदशहर, गुलावठी और सिकंदराबाद क्षेत्र के 15 स्कूलों का निरीक्षण किया। दोनों टीमों का निरीक्षण मंगलवार को भी जारी रहेगा। यह निरीक्षण गोपनीय रखा जाएगा। बताया गया कि जिन स्कूलों में इन टीमों ने निरीक्षण किया है। वहां पर कुछ खामियां भी मिली हैं। वहीं, इस निरीक्षण से स्कूल से लेकर एमडीएम से संबंधित अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि कई बार एमडीएम के विरतण आदि में खेल उजागर होते रहे हैं।