फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रण में कूद पड़ीं मां काली, खूब दिखाए करतब

रण में कूद पड़ीं मां काली, खूब दिखाए करतब

Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
रण में कूद पड़ीं मां काली, खूब दिखाए करतब
रण में कूद पड़ीं मां काली, खूब दिखाए करतब
विज्ञापन


बुलंदशहर। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार की रात नगर में मां काली की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नगर की सड़कों पर मां काली के स्वरूप को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने मां काली का जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्र के दौरान दुर्गा अष्टमी पर नगर में देवी मंदिर साठा से श्री अष्ट दुर्गे भवानी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मां के आठ स्वरूप शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा बृहस्पतिवार को देर शाम महा आरती के बाद समाप्त हुई। शोभायात्रा में मां के आठ स्वरूप के साथ मन मोहक झाकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ देवी मंदिर साठा से शुरू होकर, राधा नगर, शीतल गंज, अंसारी रोड, अंबर सिनेमा, देवीपुरा काली मंदिर, चौक बाजार, डीएवी तिराहा, रोडवेज अड्डा के बाद देवी साठा पर महा आरती के बाद समापन हुआ। इस दौरान आप के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, समाजसेवी हरिप्रीत और श्री अष्ट दुर्गे भवानी कमेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन ने महाआरती की। शोभायात्रा में रोहित शर्मा, भगवान दास, यतिन शर्मा, दीपक चौधरी, तरुण शर्मा, मोहित शर्मा, शिवम, राहुल नंदन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed