फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   राम सीए तो लक्ष्मण कर रहे पीसीएस की तैयारी

राम सीए तो लक्ष्मण कर रहे पीसीएस की तैयारी

Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
राम सीए तो लक्ष्मण कर रहे पीसीएस की तैयारी
राम सीए तो लक्ष्मण कर रहे पीसीएस की तैयारी
विज्ञापन


बुलंदशहर। श्रीरामलीला सभा द्वारा रामलीला मंचन कर रहे सभी कलाकार पढ़ाई कर रहे है। मथुरा से आए राम सीए, लक्ष्मण पीसीएस, सीता नौवीं की पढ़ाई कर रहे है तो रावण क्लीनिक चलाकर घर की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
नगर में श्रीरामलीला सभा में मथुरा के कलाकारों द्वारा मंचन किया जा रहा है। श्री भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल के कलाकार चौथी बार नगर में मंचन के लिए आए है और अधिकांश सभी ब्राह्णण परिवार से है। सर्वप्रथम 2009 में रामलीला का मंचन किया। इसके बाद 2010 में नगर आए। 2011 से 2016 तक चंडीगढ़ में मंचन के लिए जाने पर नगर आने से वंचित रह गए। 2017 में फिर नगर में कलाकारों को मंचन करने का मौका मिला। वर्तमान में भी कलाकार मंचन कर दर्शकों को श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे है।
विज्ञापन


सीए करने के साथ सिंगिग का भी है रामजी को शौक
रामलीला में प्रभु रामचंद्र का किरदार सीए की तैयारी कर रहे मोहित चतुर्वेदी निभा रहे है। मोहित सीए करने के बाद भी अपना मंचन जारी रखेंगे। मोहित शाकाहारी हैं, रोजाना सुबह उठकर प्राणायाम और सूर्य नमस्कार इनकी दिनचर्या में शामिल हैं। साथ ही सिंगिग करने का भी शौक है। इन सबके बीच मोहित फेसबुक पर अपना एकाउंट अपडेट करना नहीं भूलते हैं। साथ ही युवाओं को इंटरनेट का अधिक प्रयोग से बचने की सलाह भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस बनकर सेवा करना चाहते है लक्ष्मण
लक्ष्मण बने बीकॉम, एलएलबी पास अमित चतुर्वेदी यूं तो बेहद शांत स्वभाव के हैं। विगत आठ सालों से अमित लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। अमित बताते हैं कि मंच पर जाते ही पता नहीं कहां से उनके भीतर इतनी एनर्जी आ जाती है कि चेहरा अपने आप गुस्से से तमतमा उठता है। मोहित ने बताया कि पिछले 14 साल से रामलीला का मंचन कर रहे है। अब पीसीएस बनकर कर देश सेवा करना चाहते है।

शांत स्वभाव की है सीता मैया
नवमी कक्षा के छात्र कृष्णा सीता माता का किरदार निभा रहे है। उम्र कम होने के बाद भी प्रतिभा अधिक है। रिहर्सल के दौरान वे कभी सीता जी के लिए लड़की की आवाज में नहीं बोलते हैं। लेकिन मंच पर पहुंचते ही आवाज लड़कियों जैसी हो जाती है। गत चार साल से सीता मैया का किरदार निभा रहे है।

क्लीनिक चलाकर परिवार की जिम्मेदारी संभालते है रावण
रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले विजय चतुर्वेदी बताते है कि वह क्लीनिक चलाकर परिवार की जिम्मेदारी भी संभाल रहे है। शांत स्वभाव के विजय बताते है कि पिछले 14 साल से रावण का किरदार निभा रहे है। मंच पर जाते है क्रोध रूप दिखाना पड़ता है।

45 लोगों की टीम कर रहीं मंचन
हनुमान का किरदार निभाने वाले अर्चित पाठक बताते है कि मंडल में 45 लोगों की टीम मंचन कर रहीं है। अर्चित पाठक मुंबई में रिलायंस कंपनी में मैनेजर है। लेकिन बचपन से लीला करने के कारण किरदार निभाना नहीं भूलते है।



दिन में संभाल रहे दुकानदारी... रात में कर रहे कलाकारी

बुलंदशहर। आम आदमी काम कुछ भी करें। मगर, उसकी प्रतिभा तभी सामने आती है। जब वह इसका प्रदर्शन लोगों के सामने करते है। ऐसा ही कुछ कस्बा औरंगाबाद की रामलीला में वर्षों से देखने को मिल रहा है। रामलीला के कलाकार दिन में दुकान संभाल रहे हैं तो रात में कलाकारी कर दर्शकाें का मनोरंजन कर रहे हैं।

जिले के कस्बा औरंगाबाद में आजादी से पूर्व रामलीला का मंचन होता आ रहा है। रामलीला मंचन के कलाकार सभी व्यापारी हैं। इनमें अधिकतर कलाकार दुकान चलाते हैं। तो कुछ व्यापार के संबंध में जिले से बाहर आते-जाते रहते है। रामलीला सभा के अध्यक्ष चेतन सिंघल के अनुसार रामलीला के मंचन से एक महीने पूर्व कलाकारों द्वारा संवाद बोलने का कड़ा अभ्यास किया जाता है। इसी वजह से व्यापारी रामलीला का मंचन करते आ रहे है। बताया कि पात्रों में अधिकांश 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, लेकिन अभी भी अपने किरदार का मंचन करना नहीं भूले है और महिला का किरदार भी करने से नहीं चूकते है। सीनरी प्रमुख पवन शर्मा ने बताया कि कलाकार दिन में अपनी दुकान पर बैठकर ही रात को बोलने वाले संवाद की तैयारी कर लेते हैं। खास बात यह है कि इन कलाकारों की कला से मंत्रमुग्ध होने वाले दर्शक भी दूर-दराज से औरंगाबाद में रामलीला देखने आते हैं। नगर के सभी व्यापारी रामलीला मंचन में सहयोग करते है। साथ ही नगर के सभी व्यापारी रामलीला मंचन में सहयोग करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed