फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अपंजीकृत ई-रिक्शों और ओवर लोड वाहनों पर नहीं हुई कार्रवाई

अपंजीकृत ई-रिक्शों और ओवर लोड वाहनों पर नहीं हुई कार्रवाई

Fri, 19 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
अपंजीकृत ई-रिक्शों और ओवर लोड वाहनों पर नहीं हुई कार्रवाई
अपंजीकृत ई-रिक्शों और ओवर लोड वाहनों पर नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन


बुलंदशहर। अफसरों के आदेश के बाद भी नगर में अपंजीकृत ई-रिक्शा और ओवर लोड वाहन सड़कों पर दौड़ लगा रहे हैं। गत तीन दिन पूर्व जनपद के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव ने एआरटीओ को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
नगर में प्रतिदिन ई-रिक्शा के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। जाम में नगरवासियों के साथ-साथ अफसर भी परेशानियों का सामना कर चुके है। वहीं, ओवर लोड वाहनों के चलते हादसे हो रहे है। जिसमें लोगों की जान भी जा चुकी है। सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नगरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अपर मुख्य सचिव जिले के नोडल अधिकारी कुमार कमलेश ने नगर के निरीक्षण के दौरान एआरटीओ को अपंजीकृत ई-रिक्शा और ओवर लोड वाहनों के विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने वाली पंजीकृत बसों में सुविधाओं और सुरक्षा के मानकों का निरीक्षण करने का भी आदेश दिया। अपंजीकृत स्कूली वाहन मिलने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित 700 वाहन अभी तक पंजीकृत है। अपंजीकृत ई-रिक्शा, ओवर लोड वाहन और अपंजीकृत स्कूली वाहनों पर कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


आदेश बेअसर, सीयूजी नगर रहता है बंद
डीएम और अफसरों की फटकार के बाद भी एआरटीओ प्रवर्तन सीयूजी नंबर अधिकांश समय स्वीच ऑफ रहता है। कभी ऑन रहता है तो कॉल रिसीव नहीं करते। जबकि, शासन ने 24 घंटे अफसरों को सीयूजी नंबर ऑन रखने के साथ सभी कॉल रिसीव करने के आदेश दे रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed