{"_id":"5bbcf436867a5528181ad891","slug":"153910991710-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीमें गांव में... फिर भी नहीं उतर रहा बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीमें गांव में... फिर भी नहीं उतर रहा बुखार
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीमें गांव में... फिर भी नहीं उतर रहा बुखार
बुलंदशहर। मलेरिया, टायफायड, संक्रामक और वायरल जैसे बुखारों से बेहाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें बेशक पहुंच गई हैं। लेकिन अभी भी लोगों का बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दर्जनों बुखार के रोगी अभी भी गांवों में ही पड़े हुए हैं। गत दो दिन में स्वास्थ्य टीमों द्वारा 28 स्थानों पर 2044 की चिकित्सीय जांच कर उपचार किया गया।
सीएमओ के सख्त निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी समेत स्वास्थ्य टीम ने गत दो दिन में स्याना, ऊंचागांव, मुनी, लखावटी, डिबाई, शिकारपुर सीएचसी क्षेत्र के गांव में और मालागढ़ व वैर पीएचसी क्षेत्र के गांव में 28 से अधिक स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, गांव में अभी भी बुखार का कहर जारी है। गांव-गांव स्वास्थ्य कैंप लगने के बाद भी लोग बुखार से पीड़ित है। अधिकांश लोगों में सामान्य बुखार है। मलेरिया, डेंगू और टायफायड का कोई केस नहीं मिला। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन लगातार जारी है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि आठ टीमों द्वारा 28 स्थानों पर स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया गया। जिसमें 2044 लोगों को उपचार कर दवाई वितरित की गई। बुखार के लक्षण होने पर 214 की ब्लड जांच के लिए सैंपल लिया गया और साथ ही 225 लोगों को टीकाकरण किया गया। बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को ठीक रखना हमारी प्राथमिकता है।