{"_id":"5bb7af60867a55352b65fbb3","slug":"15387646175-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद देहात पुलिस ने दबोचा शातिर लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद देहात पुलिस ने दबोचा शातिर लुटेरा
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद देहात पुलिस ने दबोचा शातिर लुटेरा
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को धर दबोचा। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान एक शातिर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दोस्तपुर अंडरपास के पास कुछ लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोस्तपुर अंडरपास के निकट तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान खुर्जा लिंक रोड की तरफ से एक कार आती दिखी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार लोगों ने कार को दूर ही रोक लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश की पहचान दीपक पुत्र संजय उर्फ संजू पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव दराबर थाना अहार के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं उसके पास से पुलिस ने दिल्ली से बीते दिनों चोरी की गई एक कार व अवैध असलाह बरामद किया है। आरोपी पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।