{"_id":"5bb50a54867a55231547f868","slug":"15385912944-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठी चार्ज का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठी चार्ज का किया विरोध
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों पर लाठी चार्ज का किया विरोध
बुलंदशहर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव नौसाना में बैठक कर दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों पर की गई लाठी चार्ज का विरोध किया। जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाला बहादुर शास्त्री की जयंती पर किसानों पर लाठी चलवाकर भाजपा सरकार ने एक अनोखी श्रद्धांजलि समाज के सामने पेश की है। इसे किसान कभी भुला नहीं पाएंगे। सरकार ने आज तक किसानों के हित की नहीं सोची और उल्टा लाठी चलवाकर किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। सिकंदराबाद विधानसभा प्रभारी किसान मोर्चा चौ. भवर सिंह आदि ने भी लाठी चार्ज की निंदा की। जिलाध्यक्ष सर्वेश राण, सुधीर सैनी, राजीव कोहली, विनय कुमार, तेजवीर यादव, मनोज भारती और मुकेश कुमार समेत शिवसेना के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। ब्यूरो
‘अन्नदाता पर लाठीचार्ज भाजपा को सत्ता से करेगा डिस्चार्ज’
बुलंदशहर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बैठक की। बैठक में कांग्रेसियों ने दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों पर की गई लाठी चार्ज की निंदा की। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चौ. श्यौपाल सिंह ने कहा कि देश से हजारों करोड़ों रुपये लेकर भागे उद्योगपतियों को भागने का सुरक्षित रास्ता मुहैया कराने वाली भाजपा सरकार ने सैकड़ों किलोमीटर से पैदल चलकर अपने हक की बात रखने दिल्ली जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाकर अंग्रेजी हुकूमत को पीछे छोड़ दिया है। अन्नदाता पर किया गया लाठीचार्ज भाजपा को सत्ता से डिस्चार्ज करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अभी तक किसानों को सिर्फ बरगलाने का काम किया है। किसान कर्ज में दबा है और आत्महत्या करने को मजबूर है। ऐसे में सरकार ने लाठीचार्ज करवाकर उसके जख्मों पर नमक लगाने का काम किया है। किसान अपने साथ हुई इस बर्बरता को याद रखेंगे। बैठक में अलीस मोहम्मद खान, करनवीर सिरोही, देवेंद्र राजा, महेश शास्त्री, कैप्टन अनोखे लाल शर्मा और मुस्तफा खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो