{"_id":"5bb3b8a0867a557eca091ed3","slug":"15385048431-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटरनिटी विंग की लिफ्ट अज्ञात युवकों ने की क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटरनिटी विंग की लिफ्ट अज्ञात युवकों ने की क्षतिग्रस्त
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटरनिटी विंग की लिफ्ट अज्ञात युवकों ने की क्षतिग्रस्त
बुलंदशहर। मेटरनिटी विंग में मंगलवार को तीन अज्ञात युवकों ने लिफ्ट क्षतिग्रस्त कर दी। मामले की जानकारी लगने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। साथ ही लिफ्ट को सही कराने के लिए कंपनी के अफसरों को भी जानकारी दी है।
जिला अस्पताल में स्थित मेटरनिटी विंग में महिला अस्पताल संचालित हो रहा है। धरातल से अन्य मंजिलों पर जाने के लिए दो लिफ्ट लगाई गई है। चौथी मंजिल पर कार्य न होने पर लिफ्ट के बाहर दरवाजा लगाकर बंद कर दिया गया है। साथ ही लिफ्ट का प्रयोग गर्भवती महिलाओं के लिए किए जाने के आदेश दे रखे है। इसके बावजूद भी अन्य लोग प्रतिदिन लिफ्ट से एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर आ-जा रहे हैं। मंगलवार को बाइक सवार तीन अज्ञात युवक लिफ्ट से चौथी मंजिल पर पहुंच गए। चौथी मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा न खुलने पर अज्ञात युवकों ने तोड़ दिया और साथ ही लिफ्ट के बाहर लगाए गए गेट को भी तोड़ दिया। काफी देर तक लिफ्ट नीचे ना आने पर अस्पताल कर्मियों ने चौथी मंजिल पर जाकर देखा तो लिफ्ट का गेट तोड़े जाने की जानकारी हुई। पूर्व में भी अज्ञात युवकों द्वारा तोड़-फोड़ करने की और सामान चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। सीएमएस डॉ. बीना रानी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है। साथ ही लिफ्ट को सही कराने के लिए कंपनी के अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है।