फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रकार मना रही स्वच्छता सप्ताह, शहर गंदगी से अटे

रकार मना रही स्वच्छता सप्ताह, शहर गंदगी से अटे

Fri, 28 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रकार मना रही स्वच्छता सप्ताह, शहर गंदगी से अटे

विज्ञापन
सरकार मना रही स्वच्छता सप्ताह, शहर में गंदगी के ढेर
बुलंदशहर। एक ओर सरकार स्वच्छता सप्ताह मना रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में फैली गंदगी सरकार के स्वच्छता सप्ताह को मुंह चिढ़ा रही है। खुले में सार्वजनिक स्थानों पर पड़ा कूड़ा अफसरों को आईना दिखा रहा है। हालांकि अफसरों को पूरा शहर एकदम चमचमाता नजर आ रहा है।
गांधी जयंती दो अक्तूबर के लिए चार दिन का समय शेष बचा है। प्रशासनिक अफसरों ने भी शहर में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी तो कर दिए, लेकिन निर्देशों को जमीन पर उतारने में अफसर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के समय में शहर में सफाई व्यवस्था सुधरी थी, लेकिन अब हालात एक बार फिर से बिगड़ने लगे हैं। शहर में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों के किनारे खुले में पड़ा कूड़ा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यह हालात तो तब हैं, जब शहर जिले भर में स्वच्छता सप्ताह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। नेता सुबह से ही गलियों में झाड़ू लेकर घूमने लग जाते हैं, लेकिन जिन स्थानों पर शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, वहां इन्होंने जाने के लिए सोचा भी नहीं है।
विज्ञापन

सीन नं.-1
स्थान- स्याना बस अड्डा
नगर के स्याना बस अड्डा के पास से प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग गुजरते हैं। बस अड्डा के पास बनी दुकानों के बाहर सार्वजनिक स्थान पर खुले में कूड़ा पड़ा हुआ है। हालांकि नगर पालिका ने उक्त स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगवाई हुई हैं। इसके बाद भी यहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे आने जाने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन नं.- 2
स्थान- यमुनापुरम
नगर की पॉश कालोनी यमुनापुरम भी सफाई के लिए तरस रही है। सड़कों पर यदा-कदा झाडू़ तो लगा दी जाती है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा कूड़ा एकत्रित कर सार्वजनिक स्थान पर या खाली प्लॉटों में फेंक दिया जाता है। इससे आने जाने के दौरान लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कालोनी स्थित स्टेडियम के सामने खाली पड़े प्लॉट में इन दिनों कूड़ा फैला पड़ा है। जो कि तेज हवा चलने की स्थिति में सड़कों पर बिखरने लगता है।
सीन नं.- 3
स्थान-डीएवी तिराहा
नगर के सबसे व्यस्ततम तिराहा में से एक डीएवी तिराहा पर भी कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर पालिका की टीम ने मौके पर कोई कंटेनर नहीं रखा हुआ है। जिसके चलते कर्मचारी घरों से एकत्रित कर लाए गए कूड़े को खुले में ही फेंक जाते हैं। इसके बाद जब नगर पालिका की टीम कूड़ा उठान के लिए पहुंचती है तो जेसीबी कूड़े को इधर-उधर बिखेर देती है। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।
सीन नं.- 4
स्थान- धमैड़ा अड्डा
नगर के धमैड़ा अड्डा से होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग निकलते हैं। यहां पर भी खुले में पड़ा कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार पालिका अफसरों से कूड़ा उठाने के लिए या कंटेनर रखवाने के लिए शिकायत की गई, लेकिन शिकायत पर अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की है। जिसके चलते क्षेेत्र में बीमारियां फैलने की संभावना लगातार बनी हुई हैं।

कोट-
शहर में कर्मचारी प्रतिदिन सफाई करते हैं। यदि कहीं पर कोई समस्या है तो कर्मचारियों को समस्या दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे। जिन स्थानों पर कंटेनर नहीं रखे हुए हैं, वहां कंटेनर रखवा दिए जाएंगे। - एके सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed