फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जन्म लेते ही नीलगाय के बच्चे को अजगर ने निगला

जन्म लेते ही नीलगाय के बच्चे को अजगर ने निगला

Tue, 25 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जन्म लेते ही नीलगाय के बच्चे को अजगर ने निगला
जन्म लेते ही नीलगाय के बच्चे को अजगर ने निगला
विज्ञापन

बीबीनगर। प्रसव के लिए खेत में आई नील गाय के बच्चे को जन्म लेते ही घात लगाए बैठे विशाल अजगर ने निगल लिया। सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों ने नील गाय और अजगर को देख शोर मचाया तथा गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। वन विभाग की टीम के मौके पर आने से पहले ही अजगर ने नील गाय के बच्चे को मृत हालत में उगल दिया। टीम अजगर को लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए साथ लेकर रवाना हो गई।

बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर में सोमवार सुबह निकटवर्ती ग्राम भिरावठी निवासी ग्रामीण बंटी व ऋृषिपाल सिंह पशुओं का चारा लेने गए थे। खेत में नील गाय के लगातार इधर-उधर चक्कर लगाने पर उन्हें कुछ शक हुआ। ग्रामीणों ने आसपास देखा तो कुछ दूरी पर ही विशाल अजगर पड़ा हुआ था तथा नजदीक ही काफी मात्रा में खून भी पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान सैदपुर धीरज सिरोही को दी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर वन विभाग को सूचना दी गई। ग्राम प्रधान धीरज सिरोही ने बताया कि लगभग बारह फिट लंबे अजगर ने टीम के आने से पहले ही नील गाय के बच्चे को मृत हालत में उगल दिया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ अथक प्रयास कर अजगर को अपने कब्जे में लिया तथा सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed