फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आयुष्मान भारत योजना शुरू, 15 को मिले गोल्डन कार्ड

आयुष्मान भारत योजना शुरू, 15 को मिले गोल्डन कार्ड

Mon, 24 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना शुरू, 15 को मिले गोल्डन कार्ड
फोटो समाचार
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना शुरू, 15 को मिले गोल्डन कार्ड
- प्रधानमंत्री मोदी के लाइव प्रसारण के बाद महिला अस्पताल में हुई शुरूआत
- डीएम और क्षेत्रिय विधायकों ने गरीबों को आयुष्मान का लाभ लेने का किया आह्वान
- जिले के पांच सरकारी और दो निजी अस्पतालों में मिलेगी लाभार्थियों को सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रांची से बटन दबाकर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया। वहीं, जिले के महिला अस्पताल में योजना के शुभारंभ पर डीएम और सदर विधायक ने 15 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड सौंपे। डीएम ने कहा कि इस योजना से जिले के करीब 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इससे लाभार्थी अपना और अपने परिवार का सरकारी के साथ निजी अस्पताल में निशुल्क उपचार करा सकेगा।
जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग में रविवार को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण लोगों को दिखाया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि व सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, डिबाई विधायक अनीता लोधी, खुर्जा विधायक बिजेंद्र खटीक, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह और सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि इस योजना में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के एक लाख 82 हजार 684 परिवार शामिल है। योजना में अभी तक दो निजी अस्पताल और पांच सरकारी अस्पताल शामिल है। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अभी तक गरीब लोग इस योजना के तहत बढ़िया इलाज करा सकेंगे। डिबाई विधायक अनीता लोधी ने कहा कि डिबाई क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र में आता है और वहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक आवश्यकता है। इस योजना से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि आयुष्मान योजना में शामिल लाभार्थी अपने मरीज का जिले के साथ-साथ प्रदेश या देश के किसी भी योजना से जुड़े अस्पताल में निशुल्क उपचार करा सकेंगे। इसके अलावा सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी और खुर्जा विधायक बिजेंद्र खटीक और फार्मासिस्ट भूपेंद्र शर्मा ने भी योजना को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महिला सीएमएस डॉ. बीना रानी, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह, एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, डॉ. बीके श्रीवास्तव, डॉ. रोहताश यादव व क्वालिटी मेनेजर डॉ. अंजलि और डॉ. एमपी सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन लोगों को मिला गोल्डन ई-कार्ड
नगर निवासी मोहम्मद आदिल, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कुलदीप सिंह, नौशाद, सतवीर त्यागी, पवन, कुशल, अनिल कुमार, अनिता, नीरज, मदन गोपाल, फारुख, महेंद्र व खुर्जा निवासी मोहम्मद इरशाद और मुकेश को डीएम अनुज कुमार झा, सदर विधायक वीरेंद्र सिंह और सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने लाभार्थी को गोल्डन ई-कार्ड सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed