{"_id":"6aab8a4b0703bb44bc0bfdef","slug":"lalaram-murdered-in-bulandshahr-multiple-blows-to-head-one-leg-found-severed-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: लालाराम की हत्या कर मुख्ममार्ग पर फेंका शव, सिर पर कई वार, कटी मिली एक टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: लालाराम की हत्या कर मुख्ममार्ग पर फेंका शव, सिर पर कई वार, कटी मिली एक टांग
Thu, 17 Sep 2026 12:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:06 PM IST
सार
बुलंदशहर में शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रानाइच में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
लालाराम की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रानाइच में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मृतक का शव गांव के मुख्य रास्ते पर मिला। शव की हालत देखकर हत्यारों की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लालाराम की एक टांग भी कटी मिली थी। उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिसफोर्स तुरंत मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर फेंका शव
लालाराम का शव जिस जगह मिला, वह गांव का मुख्य मार्ग है। हत्यारों ने शव को खुले में फेंककर पुलिस को चुनौती दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई। सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं, जो मौत का कारण बने। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जांच के लिए कई टीमों का गठन
पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।