{"_id":"5b7ef9b642c792463c05016a","slug":"153504810720-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से फिर दो लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से फिर दो लोगों ने तोड़ा दम
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से फिर दो लोगों ने तोड़ा दम
बुलंदशहर/औरंगाबाद। बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तीन लोगों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। गत एक सप्ताह में अब नौ लोगों की मौत बुुखार से हो चुकी है।
बृहस्पतिवार को खानपुर क्षेत्र के गांव जाड़ौल और बादशाहपुर तालाब में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन गांवों में बुखार से मौत होने पर लोगों में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार को जाड़ौल निवासी 43 वर्षीय मुनिराम को गत पांच दिनों से बुखार की शिकायत थी। वह नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। नोएडा से लौटते समय उसकी हालत बिगड़ी तो उसने परिजनों को सूचित किया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचकर मुनिराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। गाजियाबाद में उपचार के दौरान मुनिराम ने दम तोड़ दिया। जिसके चलते उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा गांव बादशाहपुर तालाब निवासी 45 वर्षीय ब्रहम सिंह को भी पांच दिनों से बुखार की शिकायत थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ब्रहम सिंह अपने खेतों पर गया था। जहां पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व भी उक्त दोनों गांवों में बुधवार को तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई थी। दो दिन में पांच लोगों की बुखार से मौत पर लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर अभी भी आंखें मूंदे पड़े हुए हैं।
एक गांव में बांटी दवाई तो दूसरे में नहीं पहुंचा कोई
बुखार से मौत की सूचना पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाड़ौल में पहुंचकर मरीजों को दवाई वितरित की। लोगों का आरोप है कि टीम गांव में मात्र एक घंटे रुककर कुछ लोगों को दवाई वितरित कर वापस लौट गई। इसके अलावा बादशाहपुर के लोगों का आरोप है कि टीम ने गांव की ओर रुख नहीं किया। जिससे बुखार के मरीजों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
एक सप्ताह में हो चुकी हैं 9 लोगों की मौत
बुखार से एक सप्ताह में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसर आंखें खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। अफसरों के रिकॉर्ड में जो बुखार है वह जानलेवा नहीं, बल्कि केवल वायरल फीवर है। अफसर अपनी इसी धुन पर कागजों को भरने में लगे हुए हैं।
इन लोगों की हो चुकी है मौत
दिनांक नाम निवासी
17 अगस्त शिंपी बरहाना
18 अगस्त फूलचंद मीणा करीरा
20 अगस्त केपी सिंह खानपुर
20 अगस्त नामालूम सिकंदराबाद
22 अगस्त माही नगला मायापुर
22 अगस्त प्रेमवती जाड़ौल
22 अगस्त रमेशचंद बादशाहपुर तालाब
23 अगस्त मुनिराम जाड़ौल
23 अगस्त ब्रहम सिंह बादशाहपुर
कोट-
बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। गांवों में कैंप लगाने के आदेश दिए हैं। जल्द ही मरीजों को राहत पहुंचाई जाएगी। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ