{"_id":"5b60a5644f1c1b07788b6fae","slug":"1533060443394-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को आवंटन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को आवंटन शुरू
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
94 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को आवंटन शुरू
बुलंदशहर। जिले को मिले 94 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्रों को आवंटन करने का काम शुरू हो गया है। प्रत्येक ब्लॉक में आवास के लिए पात्रों का चयन हो चुका है। अफसर पात्रों के गांव जाकर आवास के दस्तावेज आवंटित करेंगे। केंद्र सरकार ने गरीबों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। योजना के पात्रों को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की राशि दी जाती है। विगत दो साल में जिले के गांवों में 747 प्रधानमंत्री आवास बनाए जा चुके हैं। इस बार जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे चलाकर करीब सात हजार ऐसे लोगों का चयन किया था, जिनके पास अपना मकान नहीं है। केंद्र सरकार ने जिले में 94 आवास का लक्ष्य देने के साथ एक नया आदेश जारी कर दिया कि अब उन्हीं पात्रों के प्रधानमंत्री आवास बनेंगे, जिनके मकान कच्चे होंगे। यह लक्ष्य मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से आवासों का आवंटन करने के लिए पात्रों का चयन किया गया और अब पात्रों को आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक सर्वेश चंद ने बताया कि आवास के पात्रों में समग्र ग्राम और सांसद आदि द्वारा गोद लिए गए गांवों को प्राथमिकता दी गई है। पात्रों को अफसर गांव में जाकर आवास आवंटित करेंगे। इसके लिए अफसरों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।