{"_id":"6a9c6042637d08f8b7033dc4","slug":"last-date-for-iti-admission-extended-to-september-7-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-164569-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि सात सितंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि सात सितंबर तक बढ़ी
विज्ञापन
बुलंदशहर। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। निदेशक के निर्देश पर यह तिथि चार सितंबर से बढ़ाकर सात सितंबर रात 12 बजे तक की गई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहकारीनग के प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की चयन सूची वाले अभ्यर्थी प्रवेश सुनिश्चित कर लें। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र, प्रमाणित छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। जिले में 36 सरकारी और निजी आईटीआई संचालित हैं।
इनमें विभिन्न ट्रेडों में 6500 सीटों पर प्रवेश जारी हैं। आईटीआई सहकारीनगर और गुलावठी में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित ट्रेडों में भी प्रवेश हो रहे हैं। सात सितंबर के बाद शेष सीटों पर प्रवेश आगामी निर्देशों के अनुसार होंगे।