फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Data regarding patients who are brought dead or referred will be recorded separately.

Bulandshahar News: मृत आने वाले और रेफर होने वाले मरीजों का अलग दर्ज होगा डाटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Data regarding patients who are brought dead or referred will be recorded separately.
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन के आपातकालीन विभाग में आने वाले सभी मरीजों की जानकारी अब अलग-अलग पंजी में दर्ज होगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के निर्देश पर यह व्यवस्था एक सितंबर से लागू की गई है। पहले मरीजों का विवरण एक ही रजिस्टर में अंकित होता था। इससे मृत, संदर्भित या बिना बताए चले जाने वाले मरीजों की सूचना नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन

अब आपातकालीन विभाग में मृत आने वाले मरीजों का अभिलेख अलग रखा जाएगा। उच्च केंद्र संदर्भित होने वाले मरीजों और वार्ड से बिना सूचना दिए चले जाने वालों का विवरण भी अलग दर्ज होगा। इससे भविष्य में यह जानकारी समय पर उपलब्ध हो सकेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का अलग-अलग डाटा समय पर उपलब्ध हो सके। इसके लिए अलग-अलग रजिस्टर रखवा दिए गए हैं। साथ ही इसके लिए ड्यूटी भी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed