{"_id":"5b5f5ba24f1c1b3b5a8b7ecb","slug":"15329760192-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले के आठ पुलिस वाहनों पर मानकों की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले के आठ पुलिस वाहनों पर मानकों की मार
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले के सात पुलिस वाहनों पर मानकों की मार
बुलंदशहर। एनजीटी के आदेशों के तहत खटारा वाहनों को बदलने के लिए अब शासन ने योजना बनाई है। जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश के 185 खटारा वाहनों को निष्प्रोज्य कर नए वाहन चलाए जाएंगे। विभिन्न जनपदों के खटारा वाहनों की सूची के साथ नए वाहन खरीदने के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के दिल्ली-एनसीआर में संचालन पर एनजीटी ने रोक लगाई थी। एनजीटी की रोक के बाद भी जिले में खटारा वाहन बेहिसाब दौड़ रहे हैं। कई सरकारी विभागों में भी खटारा वाहन फर्राटा भर रहे हैं, जबकि निजी वाहनों से अफसर अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं। अब शासन ने प्रदेश भर के खटारा 185 वाहनों को बदलने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। उपसचिव सुनील कुमार पांडेय के आदेशानुसार 185 वाहनों में 21 इनोवा क्रिस्टा, 118 बोलेरो, 46 मारुति जिप्सी साफ्ट शामिल हैं। इनके लिए क्रमश: 2 करोड़ 83 लाख 92 हजार 294, 8 करोड़ 34 लाख 23 हजार 994 व 2 करोड़ 55 लाख 29 हजार 402 रुपये का बजट जारी किया गया है। आदेशों के बाद बुलंदशहर पुलिस द्वारा प्रयोग की जा रही सात खटारा जीप को बदलकर बुलेरो खरीदी जाएगी। इसके लिए उपसचिव द्वारा संबंधित जिलों के कोषाधिकारी को आदेश जारी करते हुए वाहन खरीदने की प्रक्रिया से अवगत कराया है।