फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मेरिट हुई जारी, कॉलेजों ने की चस्पा, अब होंगे प्रवेश

मेरिट हुई जारी, कॉलेजों ने की चस्पा, अब होंगे प्रवेश

Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मेरिट हुई जारी, कॉलेजों ने की चस्पा, अब होंगे प्रवेश
मेरिट हुई जारी, अब होंगे प्रवेश
विज्ञापन

- यूजी प्रथम वर्ष और पीजी कक्षाओं में शेष सीटों पर होने हैं प्रवेश
- इस मेरिट में कालेजों को बंधी सीट भरने की आस
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूजी प्रथम वर्ष और पीजी की कक्षाओं में शेष सीटों पर होने वाले प्रवेश के लिए ओपन मेरिट शनिवार को जारी कर दी है। कालेजों ने यह मेरिट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है और साथ ही अब उन्हें सभी सीट भरने की संभावना भी बन गई है। मेरिट जारी होने पर अब प्रवेश होंगे।
इस बार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की थी। इसके बाद कालेजों को ओपन और री-ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश के आदेश दिए थे। इसके बावजूद भी सीट खाली रह गई और इसके लिए विवि ने छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्र्र्रेशन करवाने के साथ ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश के आदेश जारी किए गए। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 जुलाई तक जारी रही और अब कालेजों ने विवि के आदेश पर शनिवार को ओपन मेरिट जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। वहीं, दूसरी ओर पीजी कक्षाओं में भी शेष सीटों पर प्रवेश के लिए ओपन मेरिट भी शनिवार को जारी हो गई है। डीएवी कालेज की प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि कालेजों ने ओपन मेरिट जारी कर दी है और सोमवार से प्रवेश शुरू होंगे। इसमें शामिल सभी विद्यार्थी अपना ऑफर लेटर, रजिस्ट्रेशन फार्म और अन्य आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र सहित महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग में पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करवा सकते हैं।
विज्ञापन


बीकॉम और बीएससी की कक्षाएं कल से होंगी शुरू
बुलंदशहर। आईपी कालेज प्रथम परिषद के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गोयल ने बताया कि कालेज में बीकॉम और बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं 23 जुलाई सोमवार से शुरू हो रही हैं। कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी और प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी समय पर कालेज पहुंचकर अपनी कक्षा में उपस्थित दर्ज करवाने के साथ टाइम टेबिल का भी पता कर लें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कालेज यूनिफार्म में पहुंचने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल नागपुर में खेलेगा संतोष इंटरनेशनल स्कूल का छात्र
बुलंदशहर। संतोष इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रशांत गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में कक्षा नौ के छात्र अभयुदय शर्मा का चयन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2018 के लिए हुआ है। इसके तहत नागपुर में 23 जुलाई को बैडमिंटन नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें वह भागीदारी करेगा। इसके लिए अभयुदय शर्मा को स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर जीत की बधाई दी गई।


आईपी कालेज में सीट बढ़ाने की मांग
बुलंदशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आईपी कालेज में सीट बढ़ाने की मांग की। इस मांग को लेकर परिषद के पदाधिकारी शनिवार को कालेज पहुंचे और प्राचार्या को मांग पत्र सौंपा। जिला संयोजक ओजेश गौड़ और नगर मंत्री हिवकास कुमार ने कहा कि कालेज में सीट कम होने के कारण इच्छुक छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाता। इसलिए उन्होंने सीट बढ़ाने के साथ इवनिंग क्लास चलाने की भी मांग की है। इस दौरान वेद चौधरी, दीपक, डीके सिंह, गौरव, सौरभ, सुमित, अरुण सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed