फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खुशखबरी: नहीं बंद होगी वेव चीनी मिल

खुशखबरी: नहीं बंद होगी वेव चीनी मिल

Fri, 20 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी: नहीं बंद होगी वेव चीनी मिल
खुशखबरी: नहीं बंद होगी वेव चीनी मिल
विज्ञापन

- मिल चलाने के लिए गन्ना आयुक्त ने जारी किए लिखित आदेश
- शासनादेश पर जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन को किया नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। किसानों की परेशानी को देखते हुए शासन के निर्देश पर गन्ना आयुक्त ने वेव मिल को चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन को मिल चालू रखने का नोटिस जारी किया है। मिल चालू रहने की खबर से किसानों में खुशी है।
पन्नीनगर शुगर मिल को वर्ष 2011 में बसपा की सरकार ने वेव कंपनी को बेच दिया था। पिछले दो वर्ष से मिल नहीं चलने के कारण क्षेत्र के करीब 40 हजार किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। विगत वर्ष गन्ना किसानों ने मिल चलाने के लिए धरना-प्रदर्शन करते हुए शासन तक आवाज बुलंद की थी। इसके बाद शासन ने मिल प्रबंधन को मिल चलाने के आदेश दिए। मिल चलने पर गन्ना किसानों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन हाल ही में एक बार फिर मिल प्रबंधन ने शासन को मिल न चलाने के लिए पत्र लिख दिया था। इससे किसानों में रोष गहरा गया। किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने हाल ही में गन्ना मंत्री से मुलाकात कर मिल चलाने की मांग की। साथ ही डीएम अनुज कुमार झा ने भी किसानों की समस्या को देखते हुए शासन को मिल चलाने के आदेश देने के लिए पत्र लिखा था। इसे संज्ञान में लेते हुए शासन ने वेव शुगर मिल को चलाने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मिल पर किसानों का 37 करोड़ बकाया
विगत वर्ष मिल ने करीब 60 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा था। इस राशि में से अब भी मिल पर गन्ना किसानों का 37 करोड़ से अधिक बकाया चल रहा है। अफसरों का कहना है कि अभी चीनी नहीं बिकी है और चीनी बिकने के बाद ही किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान किया जाएगा। मिल पर जिला गन्ना अधिकारी के साथ-साथ किसान संघर्ष समिति की भी पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना आयुक्त द्वारा वेव चीनी मिल को चालू करने संबंधी आदेश प्राप्त हो गए हैं। मिल प्रबंधन को मिल चालू रखने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। मिल किसी कीमत पर बंद नहीं होगी। किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान भी जल्द ही करवा दिया जाएगा। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed