फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गर्मी का कहर: अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार

गर्मी का कहर: अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार

Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का कहर: अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार
गर्मी का कहर: अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार
विज्ञापन

- अन्य दिनों के सापेक्ष अस्पतालों में बढ़े 20 फीसदी मरीज
- सर्दी, जुकाम के अलावा डायरिया के मरीजों की भरमार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। उमस भरी गर्मी के मौसम में विभिन्न बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। सामान्य मौसम की अपेक्षा इन दिनों मरीजों की संख्या 20 फीसदी बढ़ गई है। जबकि अस्पताल में मरीजों को संसाधनों के अभाव के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गत सप्ताह आई बारिश और भीषण गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी के साथ नेत्र व त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मरीजों की संख्या बढ़ने और अस्पताल में चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ व संसाधनों के अभाव के चलते मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में 2547 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल में फिजीशियन, सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ समेत चिकित्सकों के विभिन्न पद खाली हैं, जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में मरीजों को बिना उचित इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि मरीजों के लिए इंतजाम किए गए हैं। संसाधनों की कमी से शासन को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed