फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती जारी, लोगों में रोष

शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती जारी, लोगों में रोष

Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती जारी, लोगों में रोष
शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती जारी, लोगों में रोष
विज्ञापन

- शहर में 24 घंटे के सापेक्ष मिल रही 16 से 18 घंटे बिजली
- देहात क्षेत्र में पर्याप्त बिजली नहीं होने पर किसानों में रोष, नहीं कर पा रहे सिंचाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती ने लोगों की नींद हराम कर दी है। लगातार हो रही अघोषित कटौती से जनता त्रस्त हो चुकी है। शहर में 24 घंटे के आदेशों के सापेक्ष मात्र 16-18 घंटे सप्लाई दी जा रही है।

भीषण गर्मी के साथ बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। परेशान लोग दिन-रात बिजली आने का इंतजार करते हैं, लेकिन बिजली आती है और चंद मिनटों बाद ही चली जाती है। मिनट-मिनट पर बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोग रात को चैन से सो नहीं पा रहे हैं तो दिन में भी पर्याप्त बिजली न मिलने लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शहर में 24 घंटे के आदेशों के सापेक्ष केवल 16-18 घंटे जबकि गांवों में 18 घंटे के सापेक्ष 8-10 घंटे ही बिजली मिल रही है। पर्याप्त बिजली सप्लाई और बारिश के अभाव में किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसानों में रोष है। एसई रणजीत सिंह यादव ने बताया कि जितनी बिजली मिल रही है, उतनी सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed