फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएम की परीक्षा का परिणाम नहीं किया गया घोषित

डीएम की परीक्षा का परिणाम नहीं किया गया घोषित

Tue, 10 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डीएम की परीक्षा का परिणाम नहीं किया गया घोषित
डीएम की परीक्षा का परिणाम नहीं किया गया घोषित
विज्ञापन

- ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर अफसरों की पांच दिन पहले ली गई थी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीएम द्वारा छह दिन पहले अफसरों की ली गई परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है। दो दिन में परिणाम जारी करने के आदेशों के बाद भी अब तक अफसरों की कॉपियां तक चेक नहीं की गई हैं।

छह दिन पूर्व जिला पंचायत सभागार में डीएम अनुज कुमार झा ने अफसरों के साथ बैठक की थी। इसी दौरान डीएम ने अचानक अफसरों के हाथों में पेपर थमा दिए। ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर पेपर हाथ में आते ही अफसर बगलें झांकने लगे थे। दो दिन में परीक्षा का परिणाम जारी करने के आदेशों के बाद छह दिन में भी परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि अब तक परीक्षा की कॉपियां ही नहीं जांची गई हैं। इसके चलते परीक्षा का परिणाम जारी होने में लगातार देर हो रही है। सीडीओ ईशा दुहन ने बताया कि कुछ कॉपियां जांचने से रह गई हैं। जल्द ही सभी कॉपियों को जांच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed