{"_id":"5b439d944f1c1b0d278b5576","slug":"15311579061-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कक्षाओं में री-ओपन मेरिट के प्रवेश का अंतिम मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कक्षाओं में री-ओपन मेरिट के प्रवेश का अंतिम मौका आज
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी कक्षाओं में री-ओपन मेरिट के प्रवेश का अंतिम मौका आज
- सीटें खाली बचने पर विवि ने जारी किए थे री-ओपन के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूजी कक्षाओं में प्रवेश की राह देख रहे विद्यार्थियों ने सोमवार को बड़ी संख्या में कालेजों में ऑफर लेटर जमा किए। इससे पूर्व विवि द्वारा ओपन मेरिट के तहत प्रवेश करने के आदेश जारी किए गए थे। अब ओपन मेरिट के तहत मंगलवार तक ही प्रवेश लिए जा सकेंगे।
यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय द्वारा दो कट ऑफ सूची जारी की गई थी। इसके बाद एक बार ओपन मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की गई, लेकिन इसके बाद भी काफी सीटें खाली रहने पर विवि द्वारा दोबारा ओपन मेरिट के तहत प्रवेश के आदेश दिए थे। ओपन मेरिट के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों ने सोमवार को बड़ी संख्या में कालेज पहुंचकर ऑफर लेटर जमा किए। इस दौरान अंतिम दिन होने के चलते दिन भर कालेजों में विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। अब मंगलवार को ओपन मेरिट के तहत अंतिम दिन प्रवेश लिए जाएंगे, जिसके चलते कालेजों में प्रवेश के लिए मारामारी मच सकती है। डीएवी कालेज की प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि री-ओपन मेरिट के तहत सोमवार तक जमा किए गए ऑफर लेटर के तहत ही मंगलवार को प्रवेश लिए जाएंगे। इसके बाद आए आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।