{"_id":"5b40f0804f1c1bc5248b50f4","slug":"15309825274-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन ने बिगाड़ी काम की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन ने बिगाड़ी काम की चाल
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन ने बिगाड़ी काम की चाल
- तहसीलों में लेखपाल व बिजली संविदा कर्मचारी चल रहे हैं धरने पर
- मांगें पूरी होने तक आंदोलन का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के चलते सरकारी कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। तहसीलों में लेखपाल व हाइडिल कालोनी में बिजली संविदा कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। शनिवार को भी लेखपाल संघ की हड़ताल व बिजली कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी रही।
मांगों को लेकर तहसील में लेखपाल व बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। दो जुलाई से चल रही हड़ताल से विभागों में कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। तहसीलों में शनिवार को भी लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन जारी रहा। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग ने बताया कि न तो अफसर सुन रहे हैं और न ही सरकार सुन रही है। इसके चलते लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिजली संविदा कर्मचारियों की भूख हड़ताल में जिला मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि छह सूत्रीय मांगों की ओर अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते कर्मचारियों के प्रति अफसरों के रवैये का पता चलता है। किसी भी हालत में मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान गजेंद्र सिंह, हरेंद्र, अतर सिंह, देवेंद्र, सोहनपाल, भीम सिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे।